अवधेश सिंह के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी धरना प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करने की करी मांग

अवधेश सिंह के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी धरना प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करने की करी मांग

अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह सहित दो अन्य को भाजपा प्रदेश महामंत्री ने भेजो कारण बताओं नोटिस 
देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। सदर विधायक योगेश वर्मा के साथ हुई मारपीट मारपीट का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। दिन भर रही गहमागहमी के बीच एक तरफ जहां भाजपा महामंत्री की ओर से अवधेश सिंह की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह सहित दो अन्य को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, तो वहीं व्यापारी अवधेश सिंह के खिलाफ लाम बंद हो चुके हैं और मुकदमा दर्ज करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यापारियों का एक समूह तहरीर लेकर सदर कोतवाली भी पहुंचा है। 
आपको बता दें कि बुधवार को सदर विधायक योगेश वर्मा और बखर काउंसिल खीरी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें अवधेश सिंह ने सदर विधायक को थप्पड़ जड़ दिया था और विधायक का कुर्ता भी फट गया था। इस मामले में अब भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह, अनिल यादव व ज्योति शुक्ला के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी किया है। वहीं व्यापारी राजू अग्रवाल के साथ व्यापारी संगठन खड़े नजर आ रहे हैं। कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं गुरुवार की शाम बड़ी संख्या में व्यापारी सदर कोतवाली पहुंचे सदर कोतवाल को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं सदर विधायक योगेश वर्मा ने एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा को प्रार्थना पत्र देखकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एसपी खीरी द्वारा उन्हें जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

टिप्पणियाँ