शारदीय नवरात्रि के समापन पर देविस्थान जीर्णोद्धार प्रबंध समिति द्वारा माँ दुर्गा पूजा का हुआ आयोजन

शारदीय नवरात्रि के समापन पर देविस्थान जीर्णोद्धार प्रबंध समिति द्वारा माँ दुर्गा पूजा का हुआ आयोजन 

आशीष पांडे 
पसगवां खीरी। कस्बा बरवर के जगदम्बा माता जी मंदिर के शारदीय नवरात्रि के समापन पर देविस्थान जीर्णोद्धार प्रबंध समिति द्वारा माँ दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक पंडित प्रेमबावू शर्मा ने हवन पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया। पंरपरा के अनुसार पूजन के बाद कस्बे में बरोसी यात्रा निकाली गई। मुरादपुर निवासी पंडा पंकज ने जलती बरोसी लेकर पूरे नगर की लगभग सात किलोमीटर की परिक्रमा 40 मीनट में पूरी की देविस्थान जीर्णोद्धार प्रबंध समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन मौके पर कस्बा बरवर में होने बाली एतिहासिक बरोसी पूजा गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बनी हुई है।

लगभग सौ वर्षों से अधिक पुरानी इस परंपरा के चलते कस्बा सहित क्षेत्र व अन्य कई जनपदों से सैकड़ों गांव के लोग इस एतिहासिक बरोसी पूजा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होने के लिए आते है। मां के जयकारों में धर्म संप्रदाय को भूलकर हर व्यक्ति जय माता दी के नारे लगाता हुआ मां की ममता मय में डूबा नजर आया। विशाल शोभायात्रा में बैंड बाजे की धुन पर भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं पर बरोसी यात्रा मार्ग में होने बाली पुष्प बरसा की इसी साथ कस्बे वासियों द्वारा किये जाने बाला स्वागत वर्षों से बरवर की इस धरोहर को सींच रहे हैं। देवस्थान प्रबंध समिति के अध्यक्ष धर्मेश शर्मा ने आये हुए श्रद्धालुओं व प्रशासन का आभार व्यक्त किया इस दौरान एडिशनल एसपी नेपाल सिंह खीरी व एसडीएम मोहम्मदी डॉ अवनीश कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह मोहम्मदी व तहसीलदार मोहम्मदी एवं मितौली तथा पांच एस एच ओ एक प्लाटोन पीएसी 40 महिला सिपाही चालीस उपनिरीक्षक तथा सौ आरक्षी व पच्चास होमगार्ड एवम अन्य खुफिया सुरक्षा बल मौजूद रहा तथा साथ ही थानाध्यक्ष पसगवां रविन्द्र सोनकर ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी कमान स्वयं अपने हाथों में ले रखी थी क्योंकि एस0 ओ0 एक बहुत ही जिम्मेदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं सहयोग करने में थानाध्यक्ष फरधान एस0एच0 ओ0उचौलिया मनीष कुमारसिंह एस0 एच0 ओ0मैगलगंज एस0 ओ0 नीमगांव एस0 ओ0 हैदराबाद व चौकी प्रभारी प्रेम नारायण की सक्रियता से सकुशल पूजा सम्पन्न हुई।

टिप्पणियाँ