खीरी पहुंची उप्र संगीत नाटक अकादमी की मा. उपाध्यक्ष, जोरदार स्वागत
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी 10 अक्टूबर। गुरुवार को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग की मा. उपाध्यक्ष /राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती विभा सिंह पति कुंवर रुद्र प्रताप सिंह अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंची, जहां उनके स्वागत में शारदा पुल पर हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम इक्कठा हुआ और स्वागत किया।
उपस्थित जनमानस ने राज्यमंत्री दर्जा देने पर जनता ने मा. मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया और कुछ दूरी पर बसाडिया की जनता ने भव्य स्वागत किया। वहा से निकल कर आगे सिसैया चौराहे पर लोगो ने फूल माला से भी स्वागत किया। उन्होंने ईसानगर कोठी पर कुलदेवी माता के दर्शन पूजन कर जिले की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने जनता और कई ग्राम प्रधान के साथ बैठक की आसपास के लोगो को हाल जाना और कई विषयों पर चर्चा की। मजदूर संघ ने सैयदापर फार्म पर पहुंच कर भव्य स्वागत किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें