सदर विधायक व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के बीच हुई हाथा पाई, विधायक का कुर्ता फटा

सदर विधायक व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के बीच हुई हाथा पाई, विधायक का कुर्ता फटा

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद सदर विधायक ने अवधेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वही विधायक समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। भारी पुलिस बल के सामने हुए इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दें। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच किसी बात को लेकर बातचीत हो गई और पुलिस के सामने ही हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने अवधेश सिंह ने उनसे हाथा पाई की है, जिसमें उनका कुर्ता तक फट गया। इसके बाद सदर विधायक के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सदर कोतवाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ