भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा की आठवां वर्षगांठ बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। श्री दुर्गे चित्रगुप्त मंदिर शाहपुरा कोठी में जगतजननी मां दुर्गा जी, पवनसुत हनुमान जी, देवाधिदेव भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा का आठवां वर्षगांठ बड़े धूमधाम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
समारोह में श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के अध्यक्ष डॉ ओपी श्रीवास्तव, संरक्षक राजीव रतन खरे, शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र श्रीवास्तव, आरके सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत लाला, सुमित सक्सेना, अनिता निगम, मोनिका श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव, प्रीति निगम, लक्ष्मी निगम,अर्चना श्रीवास्तव, रमेश पांडिया, रीना अस्थाना, संजय अस्थाना, डा ०मंजुला बरतारिया, सौरभ सिन्हा, ज्ञानेंद्र सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, शौर्य सक्सेना के साथ साथ सैकड़ों भक्तो गणमान्यों द्वारा पूजन अर्चन हवन पाठ किया गया। डॉ इरा श्रीवास्तव जी ने इस अवसर पर अपनी गरिमामई उपस्तिथि दी। मंदिर के पुजारी श्री शिवम मिश्रा एवम् सहयोगी द्वारा विधिवत पूजन अर्चन हवन संपन्न कराया गया।
पूजन अर्चन पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा तहरी भोज का आयोजन किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।। इस अवसर पर मंदिर एवम् कलम दवात चौराहा की फूलो व लाइटिंग से सजावट की गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें