ट्रक की टक्कर से घायल हुए ग्रामीणों की मौत

ट्रक की टक्कर से घायल हुए ग्रामीणों की मौत

थानाध्यक्ष पसगवां रविन्द्र सोनकर ने परिजनों को अंत्येष्टि करवाने हेतु सौपी आर्थिक मदद,

थानाध्यक्ष पसगवां की ग्राम वासियों की प्रशंसा
आशीष पांडे 
पसगवां खीरी, एन एच 30 मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से अजबापुर चीनी मिल की ओर आने वाले मार्ग पर गोविंदापुर गैस एजेंसी से  पूर्व की ओर गन्ना ओवर लोडेड ट्रक से हुई भीषण दुर्घटना दो की मौत।  सूत्रों से ज्ञात हुआ कि दिनांक 1अक्टूबर को समय करीब 5 बजे शाम को ग्राम सिकटारा निवासी मुलायम उम्र करीब 40 वर्ष घर से जंगबहादुरगंज सामान लेने जा रहा था, साथ में उसीके गांव का बेचेलाल पुत्र सुन्दर पासी उम्र लगभग 45 वर्ष भी था, दोनों पैदल जंगबहादुरगंज जा रहे थे। गोविन्दापुर गैस एजेन्सी के पास  सामने से चीनी मिल की ओर आरहे ओवर लोडेड ट्रक नं0 UP75M1976 के द्वारा तेज गति व चालक की लापरवाही के कारण  मुलायम व बेचालाल को जोरदार टक्कर मार दी वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तभी उसी समय वहां से ग्राम सिकटारा निवासी विशाल अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहा था वह भी घबराकर थोडा सा ट्रक की चपेट में आ गया और उसके भी मामूली चोट लग गयी। उसने अपने गांव के बेचेलाल व मुलायम को गम्भीर रूप से  घायल देख घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों की सहायता से तुरंत ही सूचना उनके परिवारीजनों को दी। जिससे कुछ ही मिनट में परिवारी जन घटना स्थल पर पहुंच गए, तब उन्होंने आनन फानन में 108 नम्बर एमबोलेन्स को सूचना दी, सूचना पाकर 108 एमबोलेन्स शीघ्र ही पहुंच गई। उस एमबोलेंस से मृतक मुलायम का भाई, गम्भीर रूप से घायल मुलायम पुत्र तिलकराम व बेचेलाल पुत्र सुंदर पासी को सी0एच0सी0 पसगवां ले गया, जहां से डाक्टर ने अत्यंत गम्भीरता को समझते हुए तत्काल शाहजहांपुर जिला चिकित्सालय इलाज हेतु रिफर कर दिया। शाहजहांपुर जिला अस्पताल में मुलायम व बेचेलाल की मृत्यु हो गई। मुलायम व बेचेलाल के शव शाहजहांपुर मर्चरी में आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण होने तक रख दिये गए। मृतक मुलायम के भाई सुनील कुमार पुत्र तिलकराम ने थाना पसगवां में  रिपोर्ट लिखवाकर सूचना दी व आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की गुहार की। सूचना पाते ही थाना पसगवां प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सोनकर व चौकी प्रभारी राहुल सिंघल मय फ़ोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे जहाँ घायलों को 108 एमबोलेन्स से सी0एच0सी पसगवां पहुंचवाने में अत्यंत शीघ्रता की जिससे घायलों को जल्दी से जल्दी चिकित्सा सुविधा मिल सके। आज दिनांक 2 अक्टूबर को मृतकों के शव सिकटारा गांव में पोस्टमार्टम होकर पहुंचने से पूर्व सुरक्षाव्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, सी0ओ0 अरुन कुमार सिंह, एस0 ओ0 पसगवां,रविन्द्र सोनकर, इं CVस्पेक्टर मोहम्मदी इंद्रजीत सिंह, इंस्पेक्टर हैदराबाद शिवजी दुबे, इंस्पेक्टर उचौलिया उदयभान, इंस्पेक्टर मैगलगंज रमेश पांडेय समेत भारी तादाद में पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार ।

टिप्पणियाँ