इण्टर हाउट स्पोर्ट्स इवेंट के चौथे दिन हुई ड्रीम हाउस का रहा दबदबा

इण्टर हाउट स्पोर्ट्स इवेंट के चौथे दिन हुई ड्रीम हाउस का रहा दबदबा

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। सिटी माण्टेसरी इण्टर कॉलेज में हो रहे इण्टर हाउट स्पोर्ट्स इवेंट  ‘बिगुल 2.0’ ‘ए बैटल ऑफ टैलेन्ट’ की श्रृंखला में आज चौथे दिन हायर जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के मध्य ऑक्टोपस रेस, लम्बी कूद, स्लो साइकिल रेस, कबड्डी आदि प्रतियोगितायें कराई गईं, जिसमें ड्रीम हाउस का रहा दबदबा।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेशक नितीश खन्ना, खेल प्रशिक्षक रमेश चन्द्र गुप्ता, पंकज राजवंशी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के चौथे दिवस हिन्दी माध्यम में सरदार पटेल हाउस रहा विनर व अब्दुल कलाम हाउस रहा रनर। वहीं अंग्रेजी माध्यम में ड्रीम हाउस रहा विनर विजन हाउस रहा रनर।
हिन्दी माध्यम के हायर जूनियर वर्ग में ‘स्लो साइकिल रेस’ में सरदार पटेल हाउस के कक्षा-9 के छात्र ऋषभ रहे प्रथम व अब्दुल कलाम हाउस के कक्षा-6 के छात्र रंजन कुमार रहे द्वितीय। वहीं सीनियर वर्ग में सरदार पटेल हाउस के कक्षा-12 के छात्र तरुण कश्यप रहे प्रथम व अब्दुल कलाम हाउस के कक्षा-10 के छात्र मो0 अनस रहे द्वितीय। वहीं ‘लम्बी कूद’ में सरदार पटेल हाउस के कक्षा-10 के छात्र जाफेद रहे प्रथम व गुरुगोविन्द हाउस के कक्षा-12 के छात्र अंशुमान वर्मा द्वितीय रहे।

इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम के हायर जूनियर वर्ग में ‘स्लो साइकिल रेस’ में विजन हाउस के कक्षा-9 के छात्र आदित्य बक्शी रहे प्रथम व वायब्रेन्ट हाउस के कक्षा-9 के छात्र अभिनव सोनी रहे द्वितीय। वहीं सीनियर वर्ग में विजन हाउस के कक्षा-11 के छात्र कन्हैया रहे प्रथम व डिवाइन हाउस के कक्षा-10 के छात्र आदित्य शर्मा रहे द्वितीय। वहीं ‘लम्बी कूद’ में वायब्रेन्ट हाउस के कक्षा-12 के छात्र सार्थक वर्मा रहे प्रथम व ड्रीम हाउस के कक्षा-10 के छात्र अनमोल पाण्डेय द्वितीय रहे।
 विद्यालय प्रबन्धक विशाल सेठ, संचालिका लेखनी सेठ व प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम सीनियर इंचार्ज एमबी मिश्रा, प्राइमरी इंचार्ज पारुल श्रीवास्तव, शिक्षक आरके सिंह, उपदेश तिवारी, उत्तम तिवारी, अभिषेक वर्मा, रवीन्द्र दीक्षित, मुबस्सिर आफताब, विकास सिंह, अश्वनी सक्सेना, अंकित निशाद, अश्वनी कुमार, अखिलेश वर्मा, अजय दीक्षित, रोशन लाल गौड़, रवि वर्मा, विद्याधर मिश्र सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ