विद्यार्थियों के मध्य ‘सैक रेस, पास द बाल, डॉज बाल’ आदि हूईं प्रतियोगिताएं

विद्यार्थियों  के मध्य ‘सैक रेस, पास द बाल, डॉज बाल’ आदि हूईं प्रतियोगिताएं 

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। नगर के कपूरथला स्थित सिटी माण्टेसरी इण्टर कॉलेज में हो रहे वार्षिक खेल उत्सव ‘बिगुल 2.0’ 'ए बैटल ऑफ टैलेन्ट' के अन्तर्गत आज दूसरे दिन जूनियर, हायर जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों  के मध्य ‘सैक रेस, पास द बाल, डॉज बाल’ आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेशक नितीश खन्ना, खेल प्रशिक्षक रमेश चन्द्र गुप्ता, पंकज राजवंशी द्वारा किया गया।  प्रतियोगिता के दूसरे दिवस हिन्दी माध्यम में सरदार वल्लभ भाई पटेल हाउस रहा प्रथम व अबुल कलाम हाउस रहा द्वितीय। इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम में ड्रीम हाउस रहा प्रथम व विजन हाउस रहा द्वितीय।
अंग्रेजी माध्यम में जूनियर वर्ग में सैक रेस में कक्षा-6 की सृष्टि यादव रही प्रथम व आर्यन राजपूत रहे द्वितीय। वहीं हिन्दी माध्यम में कक्षा-6 के रंजन कुमार रहे प्रथम व श्लोक मिश्रा रहे द्वितीय। वहीं ‘पास द बाल’ में अंग्रेजी माध्यम का ड्रीम हाउस रहा विनर व विजन हाउस रहा रनर तथा हिन्दी माध्यम में सरदार पटेल हाउस रहा विनर व गुरु गोविन्द सिंह हाउस रहा रनर।
अंग्रेजी माध्यम में जूनियर वर्ग में ‘डॉज बाल’ में डिवाइन हाउस रहा विनर व विजन हाउस रहा रनर तथा हिन्दी माध्यम में सरदार पटेल हाउस रहा विनर व विवेकानन्द हाउस रहा रनर। वहीं सीनियर वर्ग में हिन्दी माध्यम में सरदार पटेल हाउस रहा विनर व अब्दुल कलाम हाउस रहा रनर। साथ ही अंग्रेजी माध्यम में वायब्रेन्ट हाउस रहा विनर व विजन हाउस रहा रनर।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक विशाल सेठ ने खेलों को जीवन एक अहम हिस्सा बताया और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। संचलिका लेखनी सेठ व प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें खेल के महत्व के बारे में बताया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम सीनियर इंचार्ज एम.बी. मिश्रा, ज्ञानपुंज शाखा की इंचार्ज सीमा सिंह, प्राइमरी इंचार्ज पारुल श्रीवास्तव, शिक्षिका मनीषा, निधि, रघुवीर कौर, शिवानी, हर्षिता, प्रीती, गीता, मोनिका, गरिमा , दीक्षा, माण्डवी, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रसून, किरन, कुमकुम, प्रिया, अंजली व शिक्षक विकास सिंह, उमेश, अंकित निषाद, अश्वनी सक्सेना सहित सभी शिक्षक/शिक्षिका मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ