शांति व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के लिए एसपी खीरी ने गोला कस्बे में किया पैदल भमण

शांति व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के लिए एसपी खीरी ने गोला कस्बे में किया पैदल भमण

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा द्वारा शांति-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आम जनमानस, व्यापारियों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ रखने के उद्देशय से कस्बा गोला के बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग भी कराई गई। एसपी द्वारा पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
साथ ही स्थानीय पुलिस बल को नियमित गस्त कर अपराधियों पर निगरानी रखने तथा संदिग्धों की चेकिंग के संबंध में निर्देशित किया गया। जिससे आम जनमानस के बीच पुलिस की विजिबिलिटी बनी रहे तथा अपराध नियंत्रण में सहायता मिले।

टिप्पणियाँ