नगर भाजपा कार्यकारिणी ने वीर बाल दिवस पर किया संगोष्ठी का आयोजन
पंकज कश्यप
सीतापुर। नगर भाजपा कार्यकारिणी द्वारा गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत दिवस के अवसर पर स्थानीय मुंशीगंज के एक विधालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विजय कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी में समाजसेवी भाजपा निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में मुख्य अतिथी मेहरोत्रा सहित सभी कार्यकर्ताओ ने सिक्खो के दसवे गुरु गोविंद सिंह सहित उनके पुत्रो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि श्री मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से विगत वर्ष गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के दोनों छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मान्यता मिली। इसके परिणाम स्वरुप वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अधिवक्ता विजय कुमार अवस्थी ने कहा वीर बाल दिवस खालसा के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे ।
शिव बालक त्रिवेदी ने कहा गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादे धर्म के लिए शहीद हो गए जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत की गई है। संगोष्ठी के अंत में पूर्व नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान आकाश राय, ऋषभ त्रिवेदी, सचिन त्रिपाठी, अंजनी शुक्ला, शिव कुमार शास्त्री, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश गुप्ता, अनिल किशोर श्रीवास्तव, आकाश मिश्रा, अनिल निषाद, राहुल अवस्थी सहित विधालय के सैकड़ो छात्र छात्राए व शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें