मनाई गई तमिल भाषा के महान कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई में राष्ट्रकवि, समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व तमिल भाषा के महान कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान द्वारा माँ सरस्वती व सुब्रमण्यम भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्र शुभरांक पांडे और छात्रा भाव्या त्रिपाठी ने सुब्रमण्यम भारती का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने भारती के जीवन, उनकी कविताओं और उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में विस्तार से बताया।
वरिष्ठ आचार्य ओमप्रकाश और आचार्य अजय त्रिपाठी जी ने भाषण और गीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने भारती की कविताओं के माध्यम से उनके विचारों और आदर्शों को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जीवन चरित्र पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्य चन्द्रिका प्रसाद मौर्या द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि सुब्रमण्यम भारती की जयंती मनाने से हमें उनके आदर्शों और विचारों को याद करने का अवसर मिलता है। हमें उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें