पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्रों, शिक्षकों, और अभिभावकों ने भाग लिया।
शोक सभा में डॉ मनमोहन सिंह जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके अलावा, उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद करते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ मनमोहन सिंह जी को देश के जाने-माने अर्थशास्त्री और कुशल राजनेता के रूप में याद किया गया। उनके शासन काल में देश ने आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की। उनकी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव आज भी हर क्षेत्र में देखने को मिलता है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान ने डॉ मनमोहन सिंह जी के योगदान को याद किया। सभा के अंत में उनकी स्मृति में प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें