राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव का हुआ भव्य स्वागत
पंकज कश्यप
सीतापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व लखनऊ मंडल प्रभारी प्रबीन कुमार सिंह का विकास खंड सकरन में भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रबीन कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र और गरीब व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसे जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराना चाहिए। यदि फिर भी समाधान नहीं होता, तो इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँचाई जाएगी।
कार्यकर्ताओं को पार्टी के विस्तार के लिए निर्देश
प्रबीन कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि पार्टी के विस्तार के लिए प्रत्येक विकास खंड, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएँ।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ललित सिंह, अरोज गिरी (ब्लॉक अध्यक्ष), केशन (ब्लॉक महासचिव), जिला सचिव अकित राजपूत, तहसील लहरपुर सचिव गुड्डू भार्गव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष दीपक शुक्ला, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र, ग्राम पंचायत सेमरावां अध्यक्ष अमित कुमार, तहसील लहरपुर उपाध्यक्ष मो. मेराज, जिला सचिव अनुरूध शिवसागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें