स्नातक एमएलसी चुनाव: भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने शुरू की तैयारीयां
मतदाता बनाने का अभियान तेज
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने बृहद स्तर पर वोट बनवाने का अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के जिला मंत्री बृजेश सिंह ने मितौली, कस्ता और औरंगाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर संपर्क अभियान चलाया।
बृजेश सिंह ने स्नातक उत्तीर्ण लोगों को मतदाता बनाने के उद्देश्य से फार्म वितरित किए और उन्हें मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक स्नातक युवाओं को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का लक्ष्य है ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इस अवसर पर एस.पी. सिंह, विवेक सिंह, उपेंद्र सिंह, झब्बू सिंह, उमेश वर्मा, अवनीश सिंह सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
भाजपा की यह पहल चुनावी तैयारियों को गति देने के साथ-साथ जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें