पर्यावरण मित्र समूह ने किया नपाप लखीमपुर की अध्यक्ष का सम्मान

पर्यावरण मित्र समूह ने किया नपाप लखीमपुर की अध्यक्ष का सम्मान

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव के सफलतम द्विवर्षीय कार्यकाल के सम्पन्न होने पर पर्यावरण मित्र समूह द्वारा बधाईयां देते हुए अभिनंदन किया गया।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के निवास स्थित कैंप कार्यालय पहुंच कर पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी द्वारा चेयरमैन डॉ ईरा श्रीवास्तव का माल्यार्पण, शाल्यार्पण कर उपहार स्वरूप हरा भरा पौधा प्रदान कर द्विवर्षीय सफलतम कार्यकाल की बधाई दी गई साथ ही शेष कार्यकाल में स्वर्णिम इतिहास गढ़ने, नगर लखीमपुर को सजाने-संवारने, स्वच्छ और सुंदर बनाने हित शुभेच्छाएं देते हुए नगर को सजाने इसे हरा भरा बनाने में अपने संगठन पर्यावरण मित्र समूह के भरपूर सहयोग का विश्वास दिलाते हुए पार्क के अंगीकरण और रख रखाव हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर बोलते हुए नपाप अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव ने सभी के स्नेह और प्रदत्त सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने शेष कार्यकाल में नगर को और भी ज्यादा विकसित, सुंदर और स्वच्छतम बनाने का विश्वास दिलाते हुए नवीन पार्कों, सुदृढ़ सड़कों एवं गलियों के निर्माण, साफ सफाई सहित महानगरों की तर्ज पर स्वागत द्वार, सुव्यवस्थित हाट बाजार, प्रेक्षागृह, पार्किंग आदि बनाने और नगर के समस्त नागरिकों द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास के प्रतिफल में लखीमपुर सुंदरता स्वच्छता की श्रेणी में सर्वोच्च स्थान पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी के मीडिया प्रभारी राममोहन गुप्त, संजय गुप्ता, मयूरी नागर, सुमन श्रीवास्तव, अनुश्री गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, रश्मि महेंद्र, सीमा गुप्ता एवं सपना कक्कड़ सम्मिलित रहीं। ओजस्विनी फाउंडेशन के सदस्यों की भी सम्मान श्रृंखला में उल्लेखनीय सहभागिता रही।

टिप्पणियाँ