उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने वितरित की 100 बाढ़ राहत राशन किटें
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। उप्र उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी/मद्यनिषेध मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल के निर्देशानुसार शनिवार को खानीपुर बाढ़ राहत चौकी पर संगठन द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों को 100 राहत राशन किटों का वितरण किया गया। यह वितरण जिला प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, संदीप मिश्रा, रितेश मित्तल, श्यामजी गुप्ता, संजीव मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से भी अधिकारीगण उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन सदैव समाज के साथ खड़ा है और विपत्ति की घड़ी में पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता करता रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें