नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने किया शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु रिबोर कार्य का शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने किया शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु रिबोर कार्य का शुभारंभ

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज हाथीपुर दुर्बल आश्रम वार्ड में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिबोर कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व पूजन के साथ किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका के जेई (जल), वार्ड के सभासद, तथा वार्ड के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। रिबोर कार्य से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलापूर्ति की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी आवश्यकता अनुसार ऐसे कार्य कराए जाएंगे।

नगर पालिका प्रशासन नागरिकों से सहयोग की अपील करता है ताकि सभी को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके।

टिप्पणियाँ