लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार का होली मिलन समारोह नगर के एक सभागार में आयोजित हुआ। उक्त समारोह संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में व सोनी गुप्ता के कुशल निर्देशन में आयोजित हुआ। विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युगल परिधान प्रतियोगिता में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। निर्णयोपरान्त लक्ष्मी-ज्योति अग्रवाल की जोड़ी विजेता घोषित की गई। इसी क्रम में बबिता-नागेन्द्र प्रजापति और अर्चना-राजवीर सिंह की जोड़ी उपविजेता बनी। निर्णायक की भूमिका पूर्वाध्यक्ष राममोहन गुप्ता व आर्येन्द्र पाल सिंह द्वारा निभाई गई। प्रतिभा प्रदर्शन हेतु लेखनी-विशाल सेठ के युगल गायन को विजेता व मिथिलेश गुप्ता के होली गीत को उपविजेता पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। 
'आन दि स्पाट' प्रश्नोत्तरी आर्येन्द्र पाल सिंह द्वारा सम्पन्न कराई गई और होली पर विशेष तम्बोला कार्यक्रम सोनी गुप्ता ने सम्पन्न कराया। गुलाल और फूलों की होली के साथ सुमधुर गीतों पर सदस्यों ने दिल खोलकर संगीत व नृत्य का आनन्द लिया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ०के०के०मिश्रा, अशोक गुप्ता, अमर सिंह, अनिल अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, प्रसून टण्डन, राजशेखर, मानवेन्द्र सिंह, रमेश कुमार वर्मा, कौशल किशोर वर्मा, आलोक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, श्यामजी शेखर, गोपालजी पुरी, मनीष बरनवाल, रचना सिंह, कविता अग्रवाल, शिल्पी बरनवाल, अनीता शेखर आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ