रेड क्रॉस द्वारा बताई गई सीपीआर आपातकालीन जीवन रक्षक प्रक्रिया

रेड क्रॉस द्वारा बताई गई सीपीआर आपातकालीन जीवन रक्षक प्रक्रिया
देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। रेडक्रॉस खीरी की मुहिम "हर घर फर्स्ट ऐडर" के अन्तर्गत जनपद खीरी में वृहद स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा ( First Aid) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं इसी श्रंखला में अजमानी पब्लिक स्कूल लखीमपुर खीरी में ओजस्विनी फाउंडेशन के सहयोग से सी पी आर प्रशिक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
      सी पी आर, एल एल एफ, इमरजेंसी स्ट्रेचर, रिकवरी पोजीसन, रेडक्रॉस क्या है, रेडक्रॉस की उपयोगिता, उद्देश्य, रेडक्रॉस के जनक एवम प्रतीक चिन्ह के बारे में आरती श्रीवास्तव फर्स्ट एड ले लेक्चरर/सचिव रेडक्रॉस खीरी द्वारा जानकारी दी गई।
   गुरुमीत सिंह अजमानी प्रबंधक अजमानी पब्लिक स्कूल द्वारा रेडक्रॉस द्वारा छात्र छात्राओं के लिए चलाए जा रहे सी पी आर प्रशिक्षण को सभी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुऐ रेडक्रॉस खीरी की प्रशंसा की।
    डा मंजू पाठक पाठक प्रिंसिपल अजमानी पब्लिक स्कूल ने वर्तमान समय में हृदयाघात से होने वाली मौतों में सी पी आर की उपयोगिता पर पर प्रकाश डाला।
    ओजस्विनी फाउंडेशन की कार्यकारिणी सद्स्य अनु श्री ने छात्र - छात्राओ को हीट स्ट्रोक/हीट वेव के बारे मे जानकारी देते हुऐ बचाब और सावधानियों के बारे में अवगत करवाया।
    रेडक्रॉस टीम द्वारा निश्वार्थ किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुऐ आजमानी पब्लिक स्कूल एवम ओजस्विनी फाउंडेशन द्वारा सचिव आरती श्रीवास्तव, आजीवान सद्स्य बबिता सक्सेना, सुनीता सिंह, अनुराग सक्सेना को सम्मानित भी किया गया।

    कार्यक्रम में गुरुमीत अजमानी, आरती श्रीवास्तव,अनु श्री, मयूरी नागर, बबिता सक्सेना, अंजू गुप्ता, रेखा भल्ला,  तनुजा रश्मि महिंद्रा,शालिनी  गुप्ता, अनुराग सक्सेना,सुनीता सिंह सहित अजमानी पब्लिक स्कूल के 11th 12th के सभी छात्र एवम शिक्षक भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ