शिववती देवी विद्या मंदिर का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम रहा शानदार, आशीष कुमार ने किया विद्यालय टॉप
गोपालापुर)लखीमपुर-खीरी।
देवनन्दन श्रीवास्तव
यूपी बोर्ड प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में गोपालापुर स्थित शिववती देवी विद्या मंदिर उच्य माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पाकर न सिर्फ विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, बल्कि विद्यालय परिवार में भी हर्ष का माहौल है।
परीक्षा परिणाम के मुख्य बिंदु:
विद्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा के आंकड़े इस प्रकार रहे:
- कुल पंजीकृत विद्यार्थी: 37
- परीक्षा में सम्मिलित: 35
- सफल विद्यार्थी: 34
- कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.14%
मेधावियों ने बढ़ाया मान:
विद्यालय की मेरिट सूची में छात्र आशीष कुमार ने बाजी मारी है। मेधावियों का विवरण निम्नवत है:
- प्रथम स्थान: आशीष कुमार (83.66%)
- द्वितीय स्थान: आकांक्षा (82%)
- तृतीय स्थान: अभय सिंह (81%)
- चतुर्थ स्थान: आशीष वर्मा (80%)
- पंचम स्थान: शिवम (76.05%)
प्रधानाचार्य ने दी बधाई:
संस्था के प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों के अटूट सहयोग को दिया।
प्रधानाचार्य ने उन विद्यार्थियों का भी ढांढस बंधाया जो किसी कारणवश सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि असफल विद्यार्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वे पुनः दुगने उत्साह से प्रयास कर भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें