अपराधियों पर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन: मोहम्मदी पुलिस ने एक साथ दबोचे 18 वारंटी, एक हिस्ट्रीशीटर भी चढ़ा हत्थे

अपराधियों पर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन: मोहम्मदी पुलिस ने एक साथ दबोचे 18 वारंटी, एक हिस्ट्रीशीटर भी चढ़ा हत्थे

देव नन्दन श्रीवास्तव 
​लखीमपुर खीरी। जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत मोहम्मदी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए विभिन्न मुकदमों से संबंधित कुल 18 वारंटी अपराधियों को एक साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में इलाके का एक शातिर हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जो लंबे समय से पुलिस की नजरों से बच रहा था।
​एसपी खीरी डॉ ख्याति गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में साहबगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमकार पुत्र विक्रम शामिल है, जिसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने के गंभीर मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस ने दुष्कर्म (पाक्सो/अपहरण) के मामले में वांछित साजन उर्फ नवीन, आगजनी के आरोपी चेतराम, चोरी के आरोपी मुकेश, गुंडा एक्ट के आरोपी अरविंद और दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित सुनील को भी दबोच लिया है।
​अभियान के दौरान पुलिस ने मारपीट, अवैध शराब निष्कर्षण (आबकारी अधिनियम), वन संरक्षण अधिनियम और एनआई एक्ट से जुड़े मामलों में लंबे समय से कोर्ट में गैरहाजिर चल रहे अन्य वारंटियों को भी उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा सभी 18 आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ