डीएम अंजनी कुमार सिंह का सख्त संदेश : अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, टास्क फोर्स को 24×7 सतर्क निगरानी के निर्देश
डीएम अंजनी कुमार सिंह का सख्त संदेश : अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, टास्क फोर्स को 24×7 सतर्क निगरानी के निर्देश
डीएम-एसपी की दो टूक, संवेदनशील रूटों पर लगातार चेकिंग, ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई तय
Dev nandan srivastava
लखीमपुर खीरी। जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल विषय है, जिस पर हर स्तर पर सख्त और निरंतर कार्रवाई जरूरी है
डीएम ने टास्क फोर्स को 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि खनन और परिवहन से जुड़े संवेदनशील मार्गों, घाटों और सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित चेकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।
उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों, मशीनरी और व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि खनन क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई जाए तथा प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग प्वाइंट सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जाए और अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्रीय भ्रमण करेगी और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। बैठक में एएसपी पवन गौतम, खान अधिकारी आशीष सिंह सहित सभी टास्क फोर्स से जुड़े अधिकारी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष वर्चुअल शामिल हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें