"विश्व रेडक्रॉस दिवस पर अग्नि पीड़ित परिवारों का मसीहा बनी रेडक्रॉस खीरी"
मानवता के लिए संगठित रेडक्रॉस खीरी ने कांप टाडा और अमरपुर के अग्निपिडितो को दी राहत
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस खीरी ने दी मानवता को प्राथमिकता अग्निपिडितो के बीच मनाया "विश्व रेडक्रॉस दिवस"
अग्नि पीड़ित परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री, किशनपुर सेंचुरी होकर सुदूर स्थिति गावों में लगाया गया स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश सभापति/उपमुख्य मंत्री बृजेश पाठक महासचिव रामानंद कटियार, उपसभापति अमरनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में एवम डा रवींद्र शर्मा सभापति रेडक्रॉस खीरी, डा रवींद्र नाथ उपसभापति रेडक्रॉस खीरी की अध्यक्षता में 08 मई 2026 विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर ब्लॉक बिजूवा के अग्निपिडित ग्राम कांप टाडा एवम अमरपुर मे अग्निपीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस खीरी द्वारा राहत समग्री वितरित की गई।
सर्वप्रथम जीन हेनरी डयूनॉट की फोटो पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों डा रवींद्र शर्मा, डा रवींद्र नाथ, आरती श्रीवास्तव आजीवन सद्स्यों एवम स्वयंसेवियों द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पचात रेडक्राॅस खीरी चैयरमैन डा रविन्द्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर अग्नि प्रभावित ब्लॉक बिजुआ के लिए राहत सामग्री रवाना की गई, रेडक्रॉस टीम द्वारा राहत समग्री किशनपुर सेंचुरी जंगल क्षेत्र से वन विभाग की अनुमति से कांप टाडा ग्राम के अग्निपीड़ितों तक पहुंचाई गई, कच्ची सड़कों से होते हुऐ जब रेडक्रॉस टीम राहत सामग्री लेकर गांव कांप टाडा जहा आजादी के इतने सालों बाद भी बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नही है पहुंची तो पीड़ित ग्रामवासियों ने नम आंखों से रेडक्रॉस टीम का स्वागत किया।
पूर्व एसीएमओ डा रवींद्र शर्मा की देख रेख में अग्निपीड़ित परिवारों के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का अयोजन किया गया, उचित परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं वितरित की गई, डा शर्मा द्वारा उपस्थिति जन समुदाय को रेडक्रॉस के सिद्धांतो के बारे में बताते हुऐ, आग से बचाव और हीट वेव के बारे में जागरूक किया,इनोकुअस फार्मास्यूटिकल्स, पीनेक्स्टवन फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों द्वारा स्वास्थ्य वर्धक दवाएं देकर शिविर में सहयोग किया गया।
डा रवींद्र नाथ ने उपस्थिति लोगों को रेडक्रॉस जनक जीन हेनरी ड्यूनांट का जीवन परिचय दिया, रेडक्रॉस के सिद्धांतो और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी ने बताया यह अग्नि प्रभावित गांव कांप टाडा जनपद खीरी से लगभग 80 किलोमीटर दूर सुदूर जंगल में स्थित है, गांव कांप टाडा में अभी तक बिजली, सड़क, वॉटर सप्लाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नही हैं, ऊपर से आग लगने के कारण 59 घर पुरी तरह बरबाद हो गए, इसी तरह बिजुआ ब्लॉक के अन्य गांव अमरपुर के 119 घर आग लगने से पुरी तरह जल गए, हमारी प्राथमिकता पीड़ित निर्बल वर्ग है इसलिए इन गांवों में रेडक्रॉस द्वारा सहायता दी जा रहीं हैं।
विशेष सहयोग - अजीवन सद्स्य ऋषभ त्यागी, पत्रकार सतीश त्रिवेदी,पवन जायसवाल, पंडित नागेंद्र प्रताप शुक्ला, शिव धीरज जायसवाल, रामनिवास मिश्रा अतीश त्रिवेदी, पुष्पेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नबदिशा द्वारा पुराने कपड़े, कुछ बर्तन पीड़ितो हेतु दिए गए।
दीपक धवन, नारायन सेठ,रमेश चन्द्र गुप्ता, जोगेंद्र छाबड़ा द्वारा पीड़ितों हेतु खाद्य सामग्री झालमुड़ी, बिस्किट टाफी भेट किए गए।
कार्यक्रम में डा रवींद्र शर्मा, डा रवींद्र नाथ, आरती श्रीवास्तव, शशांक शुक्ला, दीपक धवन,बबिता सक्सेना,सतीश द्रिवेदी, पवन जायसवाल, शिव धीरज जायसवाल, अनुराग सक्सेना, नारायन सेठ, रमेश चंद्र गुप्ता, जोगेंद्र छाबड़ा, सुनीता सिंह, अमर नाथ शुक्ला, छाया द्रिवेदी, अनिल श्रीवास्तव, हीरांगिनी, बबलू श्रीवास्तव, इनर व्हील क्लब से अध्यक्ष दीपाली गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, मीनू, नूतन सिंह इत्यादि आदि लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें