लखीमपुर में भाजपा की कार्यशाला: 10 से 14 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, 14 को विभाजन विभीषिका पर मौन जुलूस
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को 'हर घर तिरंगा अभियान' को सफल बनाने के उद्देश्य से एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने तथा स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। अभियान के जिला संयोजक आशू मिश्रा ने बताया कि 10 से 13 अगस्त तक मंडलों में और 13 अगस्त को विलोबी मेमोरियल से जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी। वहीं 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर मौन जुलूस निकाला जाएगा।
कार्यक्रम के मंच पर अनुराग मिश्रा, मनोज वर्मा, रश्मि गुप्ता, अमित सिंह और उमेश शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान अनुश्री जायसवाल, दिव्या सिंह, किरण अग्रवाल, रामजी मौर्य, देवदत्त चड्ढा, संजय गुप्ता, शौर्य सक्सेना, शरद मिश्रा, सुदीप निगम, सुमित मोदी, आशीष गुप्ता, राजू अग्रवाल, निष्कर्ष मिश्रा, राहुल मिश्रा, अजय अवस्थी, अंबरीश सिंह, कीर्ति गुप्ता, अंजू साहनी, अंकित अवस्थी और जितेंद्र साहनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें