जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के अन्तर्गत दूसरे दिन बाक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ
जेसीआई टीम को परास्त कर डबला टीम ने विजय पताका फहराई...
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह 2026 के अंतर्गत दूसरे दिन बाक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रात्रि कालीन इस टूर्नामेंट जेसीआई, लायन्स क्लब, डॉक्टर्स एसोसिएशन व डॉन बास्को एल्युमिनी (डबला) की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच लायन्स क्लब व डॉक्टर्स एसोसिएशन की टीमों के बीच हुआ। टास जीतकर पहले डाॅक्टर्स टीम ने बल्लेबाजी की लेकिन लायन्स क्लब की टीम ने अपनी जीत दर्ज करवाई।
टीमों के बीच 6 लीग मैच खेले गये। बढ़त के आधार पर फाइनल मुकाबला जेसीआई और डॉक्टर्स की टीमों के बीच हुआ। अजेय डबरा की टीम ने जेसीआई को परास्त करते हुए टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी अपने नाम की।सभी टीमों में नियमानुसार 40वर्ष से अधिक आयु के 8-8 खिलाड़ियों को सम्मिलित किया गया।
एपेक्स स्पोर्ट्स एरीना स्टेडियम में खेला गया यह रोचक मुकाबला देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में प्रायोजक शिवम् गुप्ता, सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ, सचिन अग्रवाल, राजेश पटेल, सौरभ वर्मा, कनिष्क बरनवाल, आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता, रजत शेखर, लव पुरी, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, राजवीर सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, शिशिर सिंह, अशीष प्रताप सिंह, कुमार उत्कर्ष, सुमित शर्मा, आलोक शुक्ला, कुशाग्र अग्रवाल, अंकित मित्तल आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें